रतलाम / अपहरण हुई महिला को पुलिस ने किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
रतलाम, 14 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दो दिन पूर्व अपहरण हुई महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया है। वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से एक टाटा टियागो कार ओर दो मोबाइल भी जप्त किए है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी मनोहर सिंह ने बरखेड़ा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 12 फरवरी को उसकी राखी धागे की बहन ललित भाई गुर्जर निवासी वर्तमान आलोट को बैग के लेनदेन का विवाद के चलते अनिल सुथार, भगवान सिंह सोधिया राजपूत एवं नैनसिंह सोधिया राजपूत ने जोगणिया माता मंदिर बुलाया। बहन को कसम खिलाने के बाद भी विवाद का निराकरण नहीं होने पर आरोपियों ने बहन को जबरन कार में बिठाकर अपहरण कर ले गए।
अपहरणकर्ताओं ने थोड़ी देर बाद महिला के मोबाइल से परिजनों को फोन किया और बैग विवाद सुलझाने के बात करने लगे। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में बरखेड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुवासरा जिला मंदसौर से अपहरण हुई ललिता बाई को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर लिया। वारदात में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक टाटा टियागो कार ओर दो मोबाइल भी जब्त किए है।
पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है, जबकि वारदात में महिला सहित दो अन्य आरोपी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी गई है।
गिरफ्तार आरोपी
भगवान सिंह पिता राम सिंह सोंधिया राजपूत, उम्र 36 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर
अनिल पिता बागड़ी राम सुथार, उम्र 24 वर्ष, निवासी कटिया, थाना सुवासरा, जिला मंदसौर
फरार आरोपी
1. नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
2. सुमित्रा पति नैनसिंह सोंधिया राजपूत, निवासी चांदखेड़ी गुराड़िया, जिला झालावाड़ (राजस्थान)
जप्त मशरूका– टाटा टियागो कार क्रमांक MP 14 ZF 4107, दो मोबाइल फोन
अपहरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक रविन्द्र डण्डोतिया, उप निरीक्षक हरि सिंह बडेरा, प्रधान आरक्षक 152 सुरेंद्र सिंह,
आरक्षक 118 शकील, महिला आरक्षक 886 अनीता जाटव, तथा सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।

