रतलाम / जुए के अड्डे पर पुलिस की दबीश, पांच जुआरी धाराएं
रतलाम, 16 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले के नामली थाना क्षेत्र पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से ताश पत्ती के अलावा पचास हजार से ज्यादा की नगदी भी बरामद हुई है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर सूचना के आधार पर नामली थाना पुलिस ने ग्राम नौगांवाकला के जंगल में बीती रात जुए के अड्डे पर दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी मोहसिन पिता इशामुद्दीन नागोरी 34 वर्षीय निवासी बोहरा बाखल जावरा, जमीरउद्दीन रफ़ीकउद्दीन शेख 36 वर्षीय निवासी सुभाष नगर रतलाम, अफरोज पिता अब्दुल वहिद खान शाह 36 वर्षीय निवासी सुभाष नगर रतलाम, राकेश पिता दिलीप कुमार सालवी 32 वर्षीय निवासी बाजना बस स्टैंड रतलाम, रोशिक खान पिता सत्तार खान 31 वर्षीय निवासी सम्यक गोल्ड सिटी जावरा रोड रतलाम को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से 52 ताश पत्ते और कुल 54 हजार रूपये भी बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 13 जुए एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर शुरू कर दी है।

