रतलाम: कांग्रेस नेता के घर देर रात पुलिस की रेड, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार; 68 हजार रुपये नकदी जब्त
रतलाम, 23 सितंबर(इ खबर टुडे)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने हापूखेड़ी सनावद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिस मकान में कार्रवाई हुई, वह कांग्रेस नेता आशीष मेड़ा (डेनियल) का बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹68,900 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी के प्रधान आरक्षक को गश्त व हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि हापूखेड़ी सनावद रोड पर बेटू मेड़ा के मकान में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए गवाहों के साथ मकान की घेराबंदी की। खिड़की से झांकने पर कमरे में 9 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते दिखे। पुलिस ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर सभी को मौके पर ही धर दबोचा।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए 9 आरोपियों में बेटू मेड़ा (26) – निवासी अलकापुरी आमलिया भेरू (कांग्रेस नेता का बेटा), नंदू मेड़ा (25) – निवासी अलकापुरी/आमलिया भेरू (कांग्रेस नेता का बेटा), रितिक चावण (26) – निवासी जवाहर नगर, पियुष सिंह (27) – निवासी अलकापुरी, अरुण जैन (27) – निवासी कस्तूरबा नगर, पवन (49) – निवासी पारस नगर, आकाश बोरासी (25) – निवासी, शिवनगर, युशुफ मोहम्मद (42) – निवासी, विनोबा नगर, जय वर्मा (23) – निवासी कसेरा बाजार शामिल हैं।
पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों की व्यक्तिगत तलाशी और फड़ से कुल ₹68,900 की नकद राशि और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत अधिनियम (पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट) 1976 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (SDO) के समक्ष पेश किया। कोर्ट/अधिकारी के समक्ष पेशी पर ले जाते समय आरोपी मीडिया कैमरों से अपना मुंह छिपाते नजर आए।
रतलाम, 23 सितंबर(इ खबर टुडे)। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने हापूखेड़ी सनावद रोड स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी में देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिस मकान में कार्रवाई हुई, वह कांग्रेस नेता आशीष मेड़ा (डेनियल) का बताया जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों में कांग्रेस नेता के दो बेटे भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से ₹68,900 नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी के प्रधान आरक्षक को गश्त व हाईवे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि हापूखेड़ी सनावद रोड पर बेटू मेड़ा के मकान में अवैध रूप से जुआ खेला जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए गवाहों के साथ मकान की घेराबंदी की। खिड़की से झांकने पर कमरे में 9 लोग ताश के पत्तों पर दांव लगाते दिखे। पुलिस ने तुरंत दरवाजा खुलवाकर सभी को मौके पर ही धर दबोचा।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए 9 आरोपियों में बेटू मेड़ा (26) – निवासी अलकापुरी/आमलिया भेरू (कांग्रेस नेता का बेटा), नंदू मेड़ा (25) – निवासी अलकापुरी/आमलिया भेरू (कांग्रेस नेता का बेटा), रितिक चावण (26) – निवासी जवाहर नगर
पियुष सिंह (27) – निवासी अलकापुरी, अरुण जैन (27) – निवासी कस्तूरबा नगर
पवन (49) – निवासी पारस नगर, आकाश बोरासी (25) – निवासी शिवनगर, युशुफ मोहम्मद (42) – निवासी विनोबा नगर, जय वर्मा (23) – निवासी कसेरा बाजार शामिल हैं।