रतलाम में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, नौ आरोपी गिरफ्तार, ताश पत्ते सहित नगदी बरामद
रतलाम,09 अप्रैल (इ खबर टुडे)। शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर दबिश दी और मौके से नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में उज्जैन, जावरा और रतलाम के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 52 ताश के पत्ते और कुल 14,450 रुपये नकद बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिंगीपुरा इलाके में साबिर हुसैन के घर पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घर में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां जुआ खेल रहे जाकिर पिता हुसैन शाह 44 वर्षीय निवासी खाचरौद जिला उज्जैन, विकास पिता राजेन्द्र जायसवाल 47 वर्षीय खाचरौद जिला उज्जैन, वहीद पिता शब्बीर शाह 54 वर्षीय निवासी मिर्ची बाजार बडनगर जिला उज्जैन, बाबूलाल पिता भेरुलाल सोनी 57 वर्षीय निवासी ग्राम डोडियाना थाना औ.क्षैत्र जावरा रतलाम, अनीस पिता बरकत खां उम्र 48 साल निवासी शाहजीलाल पुरा बडनगर जिला उज्जैन, इदरीश पिता गुलाम नबी खां उम्र 66 साल निवासी आजाद नगर रतलाम, जमीलउद्दीन पिता कमरुद्दीन शेख 55 वर्षीय निवासी 52, बडनगर जिला उज्जैन, साबिर हुसैन निवासी चिंगीपुरा रतलाम को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

