रतलाम / अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का कड़ा प्रहार, 13 गुंडे बदमाशों को किया गिरफ्तार
रतलाम, 06 मार्च (इ खबर टुडे)। जिले में बीते दिन धुलेंडी पर शहर के गुंडे बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया। शहर के चारों थानों में कई मामले भी दर्ज हुए। बदमाशों ने कहीं लाठियां भांजी तो कहीं तलवार और चाकू भी चलाए। पुलिस ने शहर के 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से गुंडे बदमाशों की धरपकड़ करते हुए 13 गुंडों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी गुंडो को स्टेशन रोड थाना में एकत्रित कर जुलूस निकालते हुए अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेजा। पुलिस ने बदमाशों से तलवार भी जब्त की है। बदमाशों के जुलुस निकालने के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया, दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
सर्वाधिक दीनदयाल नगर थाने के गुंडे
पुलिस ने उत्पाद मचाने के मामले में शहर के तीन थाना क्षेत्र में गुंडों बदमाशों की धरपकड़ का अभियान चलाया। इसमें सर्वाधिक दीनदयाल नगर थाना के 6 अपराधी,औद्योगिक क्षेत्र थाना के 5 अपराधी तथा 2 अपराधी माणक चौक थाना के शामिल है।
रहवासी पहुंचे पुलिस के पास
जैसे ही पुलिस ने गुंडे बदमाशों का जुलूस स्टेशन में थाने से लेकर नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकला, उसके बाद सभी को पुलिस वाहन से अनुविभागी कार्यालय भेजा, वैसे ही राम रहीम नगर के रहवासी महिलाओं के साथ नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी पीड़ा व्यक्त की। रहवासियों का कहना था कि इन गुंडे बदमाशों से पूरे कॉलोनी के लोग परेशान हैं। इन गुंडे बदमाशों को छोड़ना मत इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह बदमाश आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी करते हैं।
सीएसपी का कहना
शहर के कुछ गुंडों बदमाशों ने उत्पाद मचाया था, उनके विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही की है। कुछ अपराधियों को हिदायद दी गई है। पुलिस ने अभी 12 से अधिक से गुंडों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्यवाही अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर जारी रहेगी।

