रतलाम / ड्रग्स (एमडी) की तस्करी करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो फरार
रतलाम, 12 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ड्रग्स (एमडी) की तस्करी का मामला सामने आया है। तस्करी करते हुए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपी से 11 ग्राम एमडी जिसकी कीमत 1 लाख 10 रुपए को भी जप्त किया।
दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव के अनुसार बुधवार शाम को मुखबिर सूचना मिली थी कि बिबड़ौद रोड स्थित स्वर्ण सागर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सुचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी हुमायूं पिता शहाबुद्दीन छिपा 63 वर्षीय निवासी राम रहीम नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी हुमायु की तलाशी लेने पर उसके पास से 11 ग्राम एमडी जिसकी कीमत 1 लाख 10 हजार रुपए जप्त की।
पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपी ने बताया की उक्त अवैध मादक पदार्थ (एमडी) वसीम उर्फ चंपा पिता नाहरू निवासी मोहन नगर से लेकर आया और यशवंत खटीक निवासी ईश्वर नगर को देने जा रहा था। तस्करी के मामले में दोनों आरोपी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

