रतलाम / ग्रामीणों और पुलिस टीम पर फायर करने वाले लुटेरों कंजरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रतलाम, 05 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत दो वर्ष पूर्व पेट्रोल पंप लूटने की योजना बनाते समय ग्रामीण पर फायर करने और पिछले वर्ष पुलिस टीम के ऊपर फायर करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से लोहे का एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर दो वर्ष पुर्व भोजाखेडी मगरे स्थित पेट्रोल पंप पर लूट डकेती की योजना बनाते समय ग्रामीणजनो के पहुचने पर उनके उपर फायर करने वाले व पिछले वर्ष ताजली रोड स्थित खेत पर पुलिस के उपर फायर करने वाले फरार आरोपी कालु उर्फ शम्भु पिता हडमत कंजर 32 वर्षीय निवासी अरनिया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान को पकडने मे सफलता मिली है। आरोपी कालु से पुछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक 26.10.2025 को रात्री के समय अपने अन्य कंजर साथी बलवंत पिता विक्रम कंजर निवासी अरनिया के साथ ताजली रोड पर लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर के साथ बैठकर बातचीत करते समय व चोरी की वारदात करने से पुर्व पुलिस के आने पर उनके उपर देशी कट्टे से फायर करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी लखन दमामी निवासी बर्डिया राठौर को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
कालु उर्फ शम्भु पिता हडमत कंजर 32 वर्षीय निवासी अरनिया थाना उन्हेल नागेश्वर जिला झालावाड राजस्थान
लखन पिता रतनलाल हाडा जाति दमामी 30 वर्षीय निवासी बर्डिया राठौर
बरामद माल
घटना मे प्रयुक्त लोहे का एक देशी कट्टा किमती 10,000 रुपये
लूट की योजना में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरी मुनेन्द्र गौतम, उनि मनोज पाटीदार, उनि प्रमोद राठौर, आर 490 दीपक, आर 1033 विश्वेन्द्र सिंह, आर 260 सुरेन्द्र सिंह, आर 955 रोनक पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा है।

