रतलाम / 18 पेटी अवैध शराब की तस्करी मामले में फरार एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अब भी फरार
रतलाम, 14 फरवरी (इ खबर टुडे)। 15 दिन पूर्व कार से 18 पेटी अवैध शराब की तस्करी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। तस्करी मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व 30 जनवरी को बरखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस को अवैध शराब की तस्करी के मामले में गुजरात पासिंग सफेद कलर की वेन्यू कार क्रमांक gj 01 kv 0836 को घेराबंदी कर रोका था। कार में मौजूद दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। कार की तलाशी लेने पर कार से 15 कार्टून देशी शराब के 03 कार्टून पावर बियर कंपनी के कुल 18 कार्टून शराब जो करीब 171 लीटर जिनकी अनुमानित कीमत 67, 500 रूपये जब्त की थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पात्र दर्ज कर आप की तलाश में जुट गई थी।
फरार आरोपी की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन पर थाना प्रभारी बरखेड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने बीते दिन शुक्रवार को फरार आरोपी भारत सिंह पिता भगवान से गुर्जर निवासी रजला को जैसलमेर राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में समक्ष पेश कर दिया गया। मामले में फरार एक आरोपी पंकज चौधरी की तलाश में पुलिस जुटी है।

