Movie prime

 रतलामदो हजार के ईनामी स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
 

रतलाम,08 जनवरी (इ खबर टुडे)। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाये जा रहे लम्बित स्थाई / फरारी वारंटो की तामिली हेतु विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विवेक कुमार के मार्गदर्शन में लम्बित स्थाई फरारी वारंटो की तामिली की कार्यवाही करते हुए आलोट थाने की पुलिस टीम ने 08 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी नेनसिंह पिता चंपालाल 40 वर्षीय निवासी लाखाखेड़ी का धारा 34(2) आब. एक्ट का स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है। आरोपी पर दो हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था।      
         
अनुभाग आलोट की पुलिस टीम ने जनवरी माह के सात दिन में अभी तक आलोट थाना के 09 स्थाई, 03 फरारी एवं थाना नागदा के 03 स्थाई, जिला आगर का 01 स्थाई वारंट तामिल करवाया गया है।

फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम थाना प्रभारी आलोट, निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया थाना प्रभारी बरखेड़ाकला, सउनि अशोक चौहान थाना आलोट, सउनि आर.सी. भंभोरिया थाना बरखेड़ाकला, आरक्षक दीपक पाटीदार, आरक्षक अशोक गुर्जर, आरक्षक बाबुलाल मालवीय, आरक्षक बालकृष्ण की मुख्य भूमिका रही है।