Movie prime

इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रतलाम जिले के खिलाड़ियों ने किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

 

रतलाम, 10 मई(इ खबर टुडे)। इंदौर के किड्स कॉलेज सीनियर विंग, धार रोड पर आयोजित राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान के 11 खिलाड़ियों ने भाग लेकर रतलाम जिले का नाम गौरवान्वित किया।

डिफेंस कराटे प्रशिक्षण संस्थान  *अध्यक्ष जयेश राठौर एवं जिला किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष  कोच शुभम तलोदिया*, ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा किया गया, जिसे वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन का समर्थन एवं मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा मान्य है।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए *गोल्ड सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक* अपने नाम किए।

 गोल्ड मेडल विजेता – आशुतोष प्रजापति , 
अनमोल शर्मा , करण चनड़ावला एवं हर्ष गुर्जर
 सिल्वर मेडल विजेता – केशवी वर्मा,
ब्रॉन्ज मेडल विजेता - महिमा शर्मा , कृतिका शर्मा , चेष्टा चादवाडिया एवं नितेश मिस्त्री रहे ।

 दिव्यांश मिस्त्री एवं हेमंत राठौड़ ने  अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

जिला किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कोच शुभम तलोदिया ने जिले की टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिला सचिव जितेंद्र राठौर ने निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एमेच्योर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शोडावले एवं महासचिव आशुतोष दादीच ,शेख शरीफ उद्दीन, शुभम खराड़ी, शिव आदित्य सिंह डोडियार, आकांक्षा यादव, चिराग असरानी, दीपक यादव, जितेंद्र भारद्वाज, केशव गुर्जर, शुभम चौहान, प्रद्युमन राजपुरोहित एवं राहुल मालवी ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।