रतलाम स्टेशन पर रतलाम–ग्वालियर एवं रतलाम–भिंड एक्सप्रेस का प्लेटफॉर्म बदला
रतलाम, 20 नवंबर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रतलाम से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 11125 रतलाम–ग्वालियर एक्सप्रेस एवं ट्रेन संख्या 21125 रतलाम–भिंड एक्सप्रेस के प्रस्थान प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्त दोनों ट्रेनें पूर्व में रतलाम स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्रस्थान करती थीं। इस कारण कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर 1 तक पहुंचने के लिए प्लेटफॉर्म पार करना पड़ता था।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ट्रेन संख्या 11125 रतलाम–ग्वालियर एक्सप्रेस एवं 21125 रतलाम–भिंड एक्सप्रेस रतलाम स्टेशन
के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से प्रस्थान करेंगी। प्लेटफॉर्म परिवर्तन से यात्रियों को स्टेशन पर आवागमन में सुविधा होगी तथा प्लेटफॉर्म पार करने की आवश्यकता से होने वाली परेशानी में कमी आएगी।
रतलाम मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व स्टेशन पर प्रसारित उद्घोषणाओं एवं डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से संबंधित ट्रेन के प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

