Movie prime

 रतलाम में फागुनी उल्लास: अलकापुरी पर महापौर संग झूमे हुरियारे, फाग उत्सव' में दिखी  संस्कृति की झलक 

 
 

रतलाम,4 मार्च(इ खबर टुडे) । मालवा की संस्कारधानी रतलाम में इस वर्ष होली का पर्व भक्ति, शक्ति और उल्लास के अनूठे संगम के साथ मनाया गया। जहाँ एक ओर अलकापुरी चौराहे पर आधुनिकता और उमंग का रंग दिखा, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पारंपरिक आयोजनों ने भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी।

 अलकापुरी चौराहे पर महापौर का  होली  आयोजन 

शहर के प्रमुख केंद्र अलकापुरी चौराहे पर इस बार भी  होली का भव्य स्वरूप देखने को मिला।  चौराहे पर लगाए गए ऊंचे फव्वारों और डीजे की धुनों ने माहौल को उत्सवमयी बना दिया। महापौर ने इस अवसर पर शहरवासियों को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए 'स्वच्छ और सुरक्षित होली' का संदेश दिया।

चाक-चौबंद रही सुरक्षा और व्यवस्था

महापौर के निर्देश पर नगर निगम की टीम भी मुस्तैद रही। आयोजन के तुरंत बाद सड़कों की सफाई के लिए विशेष दस्ते तैनात किए गए थे। वहीं, पुलिस प्रशासन ने अलकापुरी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से कड़ी निगरानी रखी ताकि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद ले सकें।