Movie prime

सैलाना अंचल में तेंदुए की आहट से दहशत, वन विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 

 

रतलाम, 23 जून (इ खबर टुडे)। जिले के सैलाना अंचल क्षेत्र में मंगलवार को तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल फैल गया। ग्राम करिया स्थित पहाड़िया बंगाल के जंगलों में ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ देखे जाने की खबर के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके के लिए कूच कर दिया है।
​जंगल में दिखा वन्यजीव, 

सूत्रों से ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैलाना तहसील के ग्राम करिया के पास स्थित पहाड़िया बंगाल के जंगली इलाके में आज सुबह कुछ ग्रामीणों को अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। वन्यजीव को इतनी नजदीकी से देखने के बाद ग्रामीण घबरा गए और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी।

​वन विभाग की टीम मौके पर रवाना, सर्चिंग जारी
​तेंदुए की मौजूदगी की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल एक्टिव मोड में आई और जंगलों की ओर रवाना हो गई। टीम ने प्रभावित इलाके में पहुंचकर सर्च अभियान (खोजबीन) शुरू कर दिया है। वन्यकर्मी तेंदुए के पगमार्क (पैरों के निशान) और अन्य साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि उसकी सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।

सूत्रों से जानकारी के मुताबित बताया जा रहा है कि पिछले आठ दिन पूर्व भी जंगल में तेंदुआ दिखने की जानकारी मिली थी, परन्तु विभाग को और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई हलचल और पुष्ष्टि नहीं मिली थी। आज मंगलवार सुबह ग्रामीणों की सुचना पर फिर सर्च अभियान चलाया गया। 

​वन विभाग की अपील: बरतें सतर्कता
वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को अकेले जंगलों की तरफ न जाने और पूरी सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। विशेषकर छोटे बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने तथा रात के समय समूह में रहने की सलाह दी गई है।