एनसीसी कैंप 2025–2026 में श्री गुरु तेग बहादुर अकादमी रतलाम का उत्कृष्ट प्रदर्शन
रतलाम,04 जून (इ खबर टुडे)। श्री गुरु तेग बहादुर अकादमी रतलाम ने NCC केंप 2025–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस कैंप में विद्यालय के कुल 23 केडेटस् ने सहभागिता की, जिनमें 13 जूनियर डिवीजन (JD) तथा 10 जूनियर विंग (JW) केडेटस् शामिल थे।
जूनियर डिवीजन कन्टिन्जन्ट का नेतृत्व लांस कॉर्पोरल प्रत्युष शर्मा ने तथा JW कन्टिन्जन्ट का नेतृत्व L/Cpl अनाहद कौर मिनोचा ने किया। उनके कुशल नेतृत्व में सभी केडेटस् ने पूरे कैंप के दौरान अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया।
कैंप में निम्नलिखित केडेटस् ने *बेस्ट फोर सर्टिफिकेट* प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया
लांस कॉर्पोरल प्रत्युष शर्मा, लांस कॉर्पोरल अनाहद कौर मिनोचा, केडेट वैष्णवी व्यास, केडेट कुमारी संध्या, केडेट मानस्वी जोशी, केडेट आर्ना पाठक, केडेट समीक्षा पाल
व्यक्तिगत उपलब्धियां
लांस कॉर्पोरल प्रत्युष शर्मा को उनकी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं कमांड कौशल के लिए बेस्ट प्लाटून कमांडर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
लांस कॉर्पोरल अनाहद कौर मिनोचा* को उनके समर्पण, मेहनत एवं निरंतर प्रयासों के लिए हार्डवर्क अवार्ड प्रदान किया गया।
केडेट वैष्णवी व्यास* ने फायरिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट फायरर्(5 cm) का पुरस्कार प्राप्त किया।
केडेट कुमारी संध्या को बेस्ट सोलो डांसर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सामूहिक उपलब्धि (ग्रुप अचीवमेंट)
विद्यालय की टीम ने *बेस्ट ग्रुप डांस अवार्ड* भी अपने नाम किया। इस उपलब्धि में निम्न केडेटस् का महत्वपूर्ण योगदान रहा—केडेट मानस्वी जोशी, केडेट आर्ना पाठक, केडेट समीक्षा पाल, लांस कॉर्पोरल अनाहद कौर मिनोचा, विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने सभी NCC केडेटस् की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। कैंप में प्रत्येक केडेट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि की।
विद्यालय परिवार से कार्यवाहक अध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, प्राचार्या श्रीमती रेखा शास्त्री एवं NCC प्रभारी महेन्द्र सिंह ने सभी केडेटस् एवं लांस कॉर्पोरल को उनकी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

