Movie prime

 नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1623 प्रकरणों मे से 1060 प्रकरणों का किया गया निराकरण 
​​​​​​​

 
 

रतलाम 13 सितंबर(इ खबर टुडे) । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नईदिल्ली (नालसा) एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज 13 सितंबर 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय रतलाम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।

        

नेशनल लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में न्यायालय में लंबित समझौता योग्य 1623 प्रकरणों मे से 1060 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 2474 व्यक्ति लाभान्वित हुए तथा कुल 76981523/ रूपये का अवार्ड पारित किया गया। उक्त लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रयास कर मोटर दुर्घटना दावा के 55 प्रकरणों का निराकरण कर 20693500/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया तथा 78 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

                

नेशनल लोक अदालत में प्री लिटिगेशन (मुकदमा पूर्व) प्रकरणों में बैंकों/फायनेंस कं.  एवं बी.एस.एन.एल. के 22 प्रकरणों का निराकरण कर 1716856/- रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमें 30 व्यक्ति लाभान्वित हुए। विद्युत विभाग रतलाम के 155 प्रकरणों का निराकरण कर 2867288/- रूपये की राशि जमा करवाई गई।

नगर निगम रतलाम से प्राप्त जानकारी अनुसार जलकर के 211 प्रकरणों का निराकरण हुआ। जिसमें 3999000/- राशि जमा कराई गई तथा सम्पत्ति कर के 272 प्रकरणो में 3567728/- राशि जमा करवाई गई।

                
इस प्रकार संपूर्ण जिले में विद्युत विभाग, जलकर, सपंत्तिकर, बी.एस.एन.एल. कुल 357 प्रि लिटिगेशन प्रकरणो का निराकरण किया गया तथा 8056258/- रूपये की राशि जमा करवाई गई। जिसमे कुल 549 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

नगर निगम की उद्यानिकी शाखा द्वारा समझौता करने वाले पक्षकारों को वितरण करने हेतु निःशुल्क पौधे प्रदाय किये गए। जिनको संबंधित पीठासीन अधिकारी द्वारा पक्षकारो को वितरण किया गया।

                
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील (राजस्व) न्यायालयों में 582 फोजदारी प्रकरणों तथा 270 राजस्व (रेवेन्यू) प्रकरणों का निराकरण किया गया।