उधना–जयनगर,बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन
रतलाम, 13 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर उधना–जयनगर एवं बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएंगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
1. ट्रेन संख्या 09073/09074 उधना–जयनगर अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09073 उधना–जयनगर स्पेशल रविवार 18 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर 2026 को 09.50 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (19.10/19.20 रविवार), नागदा (20.00/20.02), एवं उज्जैन(21.05/21.10) होते हुये मंगलवार को 05.30 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09074 जयनगर – उधना अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल मंगलवार 20 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर 2026 को 09.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के उज्जैन (21.45/21.50 बजे), नागदा (23.13/23.15) एवं रतलाम (00.05/00.15 गुरुवार) होते हुये गुरुवार को 07.30 बजे उधना पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पं दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर, पाटलिपुत्र , सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. ट्रेन संख्या 09071/09072 उधना–जयनगर अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन संख्या 09071 उधना–जयनगर स्पेशल रविवार 18 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर 2026 को 15.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (22.45/22.55 रविवार), नागदा (23.50/23.52), एवं उज्जैन (01.00/01.20सोमवार) होते हुये मंगलवार को 11.30 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09072 जयनगर – उधना अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल मंगलवार 20 अक्टूबर एवं 27 अक्टूबर 2026 को 13.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के उज्जैन (23.15/23.20 बजे), नागदा (00.15/00.17 गुरुवार) एवं रतलाम (00.55/01.05 गुरुवार) होते हुये गुरुवार को 08.30 बजे उधना पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी , गोविन्दपुरी, सूबेदारगंज, पं दीन दयाल उपाध्याय, दानापुर , पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर ठहरेगी।
3. ट्रेन संख्या 09083/09084 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित विशेष ट्रेन
ट्रेन संख्या 09083 बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रविवार 18 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर 2026 को 04.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (15.45/15.50 रविवार), होते हुये अगले दिन 19.30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09084 गोरखपुर–बांद्रा टर्मिनस अनाक्षित साप्ताहिक स्पेशल सोमवार19 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर 2026 को 22.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (02.55/03.05 बुधवार) होते हुये बुधवार को 13.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा , सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा , टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन के ठहराव, समय-सारणी एवं कोच संरचना सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेन संबंधी अद्यतन जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

