Movie prime

 बांद्रा टर्मिनस से गोमती नगर एवं वलसाड से मऊ के लिए स्‍पेशल ट्रेनों का परिचालन

 रतलाम स्टेशन से होकर चलेगी दोनों गाड़ियां 
 
 

रतलाम, 06 अप्रैल (इ खबर टुडे) । पश्चिम रेलवे  द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से  ग्रीष्‍मकालीन छुट्टियों के  दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल से होकर  विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस – गोमती नगर एवं वलसाड से मऊ के बीच दो जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से मिली जानकारी  के अनुसार इन  ट्रेनों  का विवरण निम्नानुसार है:

1 . ट्रेन संख्या 05034/05033 बांद्रा टर्मिनस – गोमती नगर स्‍पेशल

ट्रेन संख्या 05034 बांद्रा टर्मिनस – गोमती नगर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को 23:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (09.45/09.55 बुधवार) होते हुये गुरुवार को 07:45 बजे गोमती नगर पहुँचेगी। यह ट्रेन 07 अप्रैल, 2026 से 12 मई, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05033 गोमती नगर
– बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक सोमवार 14:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम (09.00/09.10  बजे मंगलवार) होते हुये अगले दिन 20:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन तत्काल प्रभाव से 11 मई  2026 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी,  मथुरा, कासगंज, इज्जत नगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, एवं डालिगंज  पर ठहरेगी।

 ट्रेन संख्या 05018/05017  वलसाड – मऊ स्‍पेशल

ट्रेन संख्या 05018  वलसाड – मऊ स्‍पेशल, वलसाड  से तत्‍काल प्रभाव से 10 मई 2026 तक  प्रति रविवार को 15.10 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के रतलाम (22.35/22.45) एवं नागदा (23.48/23.50) बजे होते हुये अगले दिन 22.45 बजे मऊ रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05017 मऊ - वलसाड स्‍पेशल, मऊ से तत्‍काल प्रभाव से 09 मई 2026 तक प्रति शनिवार को 06.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्‍डल के नागदा (04.28/04.30 रविवार) एवं रतलाम (05.15/05.25) बजे होते हुये  रविवार को 12.35 बजे वलसाड पहुँचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, और औड़िहार स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही रेलवन ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं।