छुट्टियों के मद्देनज़र बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के मध्य वन वे स्पेशल अनारक्षित ट्रेन का परिचालन
रतलाम,25 अप्रैल(इ खबर टुडे)। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए तथा सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से बान्द्रा टर्मिनस से गोरखपुर के मध्य एक एक फेरा वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 09157 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल 2026 रविवार को 00.30 बजे बान्द्रा टर्मिनस से चलेगी तथा 27 अप्रैल 2026 को 18.15 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इस ट्रेन का रतलाम आगमन 26 अप्रैल 2025 रविवार को प्रात: 10.22 बजे एवं प्रस्थान 10.32 बजे होगा।
यह ट्रेन रास्ते में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

