Movie prime

ऑपरेशन मुस्कान: रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता, 9 महीने में 560 गुमशुदा बच्चे बरामद
 

 

 ​रतलाम 03 अक्टूबर(इ खबर टुडे)।   पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत रतलाम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीमों ने पिछले 9 महीनों में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुल 560 गुम एवं अपहृत बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।

​पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों पर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। सायबर सेल, जेएबी शाखा, तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि गुजरात, राजस्थान और उत्तरप्रदेश जैसे अन्य राज्यों से भी बच्चों को सकुशल खोज निकाला।

​9 माह का आंकड़ा (1 जनवरी से 30 सितंबर 2026):
​बरामद बालक: 38
​बरामद बालिकाएं: 522
​कुल सफलता: 560 बच्चे

​सितंबर माह में 46 बच्चों की वापसी
केवल सितंबर महीने की बात करें तो पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 बालक और 39 बालिकाओं समेत कुल 46 बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब किया।

​थाना-वार कार्रवाई का विवरण (सितंबर माह)
​औद्योगिक क्षेत्र रतलाम: 3 बालक, 4 बालिकाएं
​बाजना: 12 बालिकाएं
​रावटी: 5 बालिकाएं
​कालूखेड़ा: 3 बालिकाएं
​सरवन: 3 बालिकाएं
​स्टेशन रोड, डीडी नगर, शिवगढ़, पिपलौदा: 2-2 बालिकाएं
​ताल व आलोट: 1 बालक, 1 बालिका (प्रत्येक)
​बिलपांक: 1 बालक, 1 बालिका
​नामली: 1 बालिका
​जावरा शहर: 1 बालक

​पुलिस की इस तत्परता और प्रभावी कार्रवाई से महीनों से अपने मासूमों की तलाश कर रहे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है और उनके चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है।