Movie prime

 
होली दहन की संध्या पर स्नेहभोज, ठंडाई और रंग-गुलाल के साथ उमड़ा भाईचारे का उत्साह

 डागा परिवार द्वारा होली मिलन का भव्य रंगारंग आयोजन
 
 

रतलाम, 2 मार्च (इ खबर टुडे)। होली पर्व की उमंग और सामाजिक सौहार्द के संदेश के साथ इस वर्ष भी डागा परिवार के तत्वावधान में होली दहन की संध्या पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शहर के जनप्रतिनिधि, व्यापारी बंधु एवं अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री रामबाग परिसर, गढ़केलाश मंदिर के समीप संपन्न हुआ। आगंतुक अतिथियों का पारंपरिक रूप से रंग-गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर स्नेहभोज एवं ठंडाई की विशेष व्यवस्था की गई, जहां उपस्थित सभी जनों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया।

holi2

समारोह का वातावरण रंगारंग एवं पारिवारिक रहा। आपसी मिलन और आत्मीयता ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व महापौर एवं भाजपा इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, आदित्य डागा एवं अर्पित डागा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है।

आयोजन में उपस्थित महिला सदस्यों का स्वागत श्रीमती पूजा डागा एवं श्रीमती राधिका डागा द्वारा रंग-गुलाल लगाकर किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को रंग-गुलाल के पैकेट उपहार स्वरूप प्रदान किए गए।

होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे और उत्सव का भरपूर आनंद लिया। उक्त जानकारी पूर्व महापौर व माहेश्वरी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने दी।