Movie prime

 हनुमान जयंती पर अलकापुरी स्थित चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर पर अनेक धार्मिक आयोजन

 551 कुंडीय दिव्य महायज्ञ के साथ शोभायात्रा और भंडारा भी 
 
 

रतलाम,01 अप्रैल (इ खबर टुडे)। धर्म और संस्कृति को समर्पित भव्य आयोजन के तहत चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर नव निर्माण मंडल द्वारा हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर  आगामी 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को अलकापुरी स्थित चमत्कारी श्री बाल हनुमान मंदिर पर  विशाल धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में विग्रह पुनर्स्थापना, कलश स्थापना, शोभा यात्रा तथा 551 कुंडीय दिव्य महायज्ञ जैसे प्रमुख कार्यक्रम शामिल रहेंगे। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 🙏🔥

पहले दिन होंगे धार्मिक अनुष्ठान

आयोजन समिति के नीरज सक्सेना एडवोकेट के  अनुसार 2 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को सुबह 7:00 बजे से विग्रह पुनर्स्थापना एवं कलश स्थापना का कार्यक्रम संपन्न होगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वान आचार्यों द्वारा पूजन कराया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और धार्मिक सजावट से सजाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। 

दूसरे दिन होगा भव्य महायज्ञ

कार्यक्रम के दूसरे दिन 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को सुबह 7:30 बजे से 551 कुंडीय दिव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस महायज्ञ में विभिन्न क्षेत्रों से पधारे यजमान और श्रद्धालु आहुति देंगे। आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ का उद्देश्य धर्म, संस्कृति और समाज के कल्याण के साथ-साथ पर्यावरण शुद्धता का संदेश देना है। 

शोभायात्रा और महाप्रसादी

महायज्ञ के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें धार्मिक झांकियां, ढोल-नगाड़े और भजन मंडलियां शामिल रहेंगी। शोभायात्रा मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। 

आयोजन स्थल और अपील

यज्ञ का आयोजन 80 फीट रोड स्थित मैदान में किया जाएगा,जबकि अन्य कार्यक्रम अलकापुरी स्थित बल हनुमान मंदिर में होंगे । आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी भक्तों, माताओं-बहनों तथा धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी बल मिलेगा। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व्यवस्था संभालने में जुटे हुए हैं और सुरक्षा व सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए जलपान, बैठने तथा पार्किंग की भी व्यवस्था रहेगी, ताकि सभी लोग सहजता से कार्यक्रम में भाग ले सकें।

सनातन सोशल ग्रुप  करेगा लस्सी वितरण की सेवा


 केसरी नंदन बालाजी महाराज के जन्म उत्सव पर सनातन सोशल ग्रुप 3 टन केसरिया लस्सी का वितरण करेगा।सनातन सोशल ग्रुप  द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को लस्सी वितरण का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 को सैलाना रोड स्थित बरबड़ हनुमान मंदिर पहुंच मार्ग स्थित होटल श्री जी के बाहर शाम 7 बजे से सनातन सोशल ग्रुप  द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालुओं को लस्सी वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में सनातन सोशल ग्रुप  द्वारा श्रद्धालु जनों की सेवा की जाएगी। 

सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित (एपी) ने बताया 2 अप्रैल-2026 (गुरुवार) को केसरी नंदन बालाजी महाराज के जन्म उत्सव पर सनातन सोशल ग्रुप 3 टन केसरिया लस्सी का वितरण कर धूमधाम से मनाया जाएगा।सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, अशोक पंड्या, पवन सोमानी, निलेश पटेल, महेंद्र भट्ट, बलवंत भाटी, निमिष व्यास, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, बद्रीलाल परिहार, राजेंद्र पाटीदार, सचिव रवि पंवार, उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हितेश कामरेड, मंगल लोढ़ा, गोपाल शर्मा, रामचंद्र डोई, शांतिलाल गवली, जितेंद्र ठन्ना, रमेश पांचाल, नरेंद्र श्रेष्ठ, चिराग असरानी, संजय कसेरा, राखी व्यास, प्रीति सोलंकी, पूजा शर्मा, शीतल पांचाल, पूजा बोहरा, दिव्या शर्मा, अमृता सोलंकी, सोनू नेका, चेतना पाटीदार, आशा भाटी, शीतल चौहान, राजश्री राठौर, भावना गुर्जर, पदमा उपाध्याय, सीमा अग्रवाल, भारती पाटीदार, नीना नीरंजनी, ज्योति सोनी, प्रीति गोयल, ममता परिहार, ज्योति सोलंकी, टीना सोलंकी, विजया चौहान, मीना सोलंकी आदि ने धर्मनिष्ठ श्रद्धालुजनों से भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर प्रसादी स्वरूप लस्सी वितरण कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।