Movie prime

नव्युवक मंडल का 42वाँ भव्य चल समारोह व गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न; विभिन्न मंचों से हुई पुष्पवर्षा

 


​रतलाम,11 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। नवयुवक मंडल स्टेशन रोड उजाला ग्रुप द्वारा माँ जगदम्बा के पावन आगमन पर आयोजित 42वें भव्य चल समारोह एवं गरबा महोत्सव का आयोजन अपार उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।  

​यह भव्य चल समारोह सायंकाल होटल उजाला पैलेस से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। समारोह में डीजे, ढोल-ताशों की धुन और माताजी के जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यह चल समारोह होटल उजाला पैलेस से रवाना होकर दो बत्ती (घोड़ा चौराहे) से पलटकर पुनः अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ माँ जगदम्बा की स्थापना स्थल पर समाप्त हुआ।  

विभिन्न मंचों से किया गया स्वागत
चल समारोह के मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी क्रम में संजय जैन जेवीसी द्वारा भी स्वागत मंच सजाया गया था। यहाँ संजय जैन, पूर्व पार्षद रवि जौहरी एवं अन्य गणमान्य जनों ने कार्यक्रम के संयोजक अश्विन सुरेन्द्र जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा पूरे जुलूस एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।नव्युवक मंडल का 42वाँ भव्य चल समारोह व गरबा महोत्सव धूमधाम से संपन्न; विभिन्न मंचों से हुई पुष्पवर्षा
​रतलाम। नवयुवक मंडल स्टेशन रोड उजाला ग्रुप द्वारा माँ जगदम्बा के पावन आगमन पर आयोजित 42वें भव्य चल समारोह एवं गरबा महोत्सव का आयोजन अपार उत्साह और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।  

यह भव्य चल समारोह सायंकाल होटल उजाला पैलेस से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। समारोह में डीजे, ढोल-ताशों की धुन और माताजी के जयकारों के साथ माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। यह चल समारोह होटल उजाला पैलेस से रवाना होकर दो बत्ती (घोड़ा चौराहे) से पलटकर पुनः अपने निर्धारित मार्ग से होता हुआ माँ जगदम्बा की स्थापना स्थल पर समाप्त हुआ।  

विभिन्न मंचों से किया गया स्वागत
चल समारोह के मार्ग में जगह-जगह भव्य स्वागत मंच लगाए गए थे। इसी क्रम में संजय जैन जेवीसी द्वारा भी स्वागत मंच सजाया गया था। यहाँ संजय जैन, पूर्व पार्षद रवि जौहरी एवं अन्य गणमान्य जनों ने कार्यक्रम के संयोजक अश्विन सुरेन्द्र जायसवाल का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया तथा पूरे जुलूस एवं श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की।