Movie prime

रतलाम / बिजली के करंट की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, वन विभाग ने दी अंतिम विदाई

 
 

रतलाम, 07 मई (इ खबर टुडे)। जिले के सैलाना नगर में गुरुवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहाँ कुमावत मोहल्ले में बिजली के तार की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की अकाल मृत्यु हो गई। इस घटना से क्षेत्र के प्रकृति प्रेमियों में शोक की लहर छा गई।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह कुमावत मोहल्ले में एक मोर बिजली की लाइनों के संपर्क में आ गया। जोरदार करंट लगने के कारण मोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब रहवासियों ने मोर को मृत अवस्था में देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग के अधिकारियों को दी।

​राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और मृत मोर को अपने संरक्षण में लिया। राष्ट्रीय पक्षी होने के नाते, विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी सैलाना के समक्ष पूरी संवेदनशीलता बरतते हुए नियमानुसार पंचनामा तैयार किया।

​इसके बाद, वन विभाग के परिसर में विभागीय मापदंडों और विधिवत प्रक्रिया के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी सैलाना राधेश्याम जोशी के निर्देशन में गजराज सिंह डोडिया, रघुवीर सिंह चुंडावत, नारायण कटारा, ‌सुरक्षा श्रमिक कालू मईडा द्वारा मोर का रेस्क्यू किया गया और सक्षम वन अधिकारी के समक्ष राष्ट्रीय पक्षी मोर का दाह संस्कार किया गया।

Peacock