Movie prime

 रतलाम / एमएसएमई क्रेडिट कैंप 7 फरवरी होगा आयोजित, उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र किए जाएंगे प्रदान

 
 

रतलाम,05 फरवरी( खबर टुडे)। कृषि उपज मंडी, अरनिया पीठा में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 7 फरवरी को एमएसएमई क्रेडिट कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप की अध्यक्षता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, भोपाल अंचल के अंचल प्रमुख धीरज गोयल करेंगे।

कैंप में क्षेत्र के एमएसएमई उद्यमियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उद्यमियों को भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न व्यापार एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

कार्यक्रम में विभिन्न सेंट्रल बैंक शाखाओं के शाखा प्रबंधक, एसडीएम जावरा, मंडी सीईओ श्री आर. वासुनिया, रतलाम क्षेत्रीय प्रमुख श्री संतोष कुमार तथा लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री मोहन लाल मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह कैंप क्षेत्र के उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।