Movie prime

 

मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद​​​​​​​

 
रतलाम, 28 मई(इ खबर टुडे)। मध्य प्रदेश शासन के मंत्री चेतन्य काश्यप ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

मंत्री श्री काश्यप ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद कर उनकी जनसमस्याओं का त्वरित समाधान किया। जिन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया जा सका, उन्हें संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनकी कठिनाइयों को समझा और उन्हें जल्द से जल्द समाधान दिलाने का आश्वासन दिया।