Movie prime
 विश्व हिंदू परिषद जिला जावरा की मासिक जिला बैठक संपन्न, संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत रहे मौजूद 
 
 

रतलाम,12 नवम्बर (इ खबर टुडे)। आज विश्व हिंदू परिषद जिला जावरा की मासिक बैठक दूधिया फंटा हनुमान मंदिर आलोट पर संपन्न हुई। राम दरबार और भारत माता चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। 

बैठक में पूर्व में किये गए कार्यक्रम गोपाष्टमी, सत्संग विस्तार सप्ताह, हुतात्मा दिवस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए, आगामी कार्यक्रम संस्कार सप्ताह, सेवा सप्ताह, रन फॉर हेल्थ, नैतिक शिक्षा परीक्षा, शौर्य यात्रा, रन फॉर हेल्थ, समरसता पदयात्रा, समरसता खिचड़ी, शौर्य प्रशिक्षण वर्ग और समरसता संगोष्ठी के कार्यक्रम की योजना बनी।

जावरा जिले की और से आलोट, ताल, जावरा, बड़ावदा, रिंगनोद और पिपलोदा प्रखंड को भारत माता एवं राम दरबार चित्र भेट स्वरूप प्रदान किए गए। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत, विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, जिला अध्यक्ष मधुसूदन जी पाटीदार, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, जिला सह मंत्री लाल सिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष जीवन सिंह गुर्जर एवं जिला प्रखंड और ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।