रतलाम / नाबालिग युवक को खेत पर लगा करंट, हुई मौत
Updated: Mar 22, 2026, 12:33 IST
रतलाम, 22 मार्च (इ खबर टुडे)। सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत ग्राम नयापाड़ा में एक 15 वर्षीय नाबालिग युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसके कारण अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले गये जहा डॉक्टर ने जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को ग्राम नयापाड़ा नारायणगढ़ थाना सैलाना निवासी 15 वर्षीय युवक आशीष पिता प्रकाश खराड़ी अपने गांव के दोस्तों के साथ राजेश जाट के खेत तरफ गाय चाराने गया था। खेत की मेढ़ (सेडा) पर खुले बिखरे तार की वजह से आशीष उसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहा, मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत आशीष को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

