Movie prime

धार्मिक, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रम हेतु गैस ऐजेन्सी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करायें, महापौर  ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

 
रतलाम 13 मार्च(इ खबर टुडे ) । धार्मिक, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु व्यावसायिक गैस सिलेण्डर गैस ऐजेन्सी द्वारा उपलब्ध कराये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने जिला कलेक्टर मिशा सिंह को पत्र लिखा है।


महापौर प्रहलाद पटेल ने पत्र में उल्लेखित किया है कि व्यावसायिक गैस सिलेण्डर को लेकर असंमजस्य की स्थिति बनी हुई है जिससे धार्मिक, सामाजिक एवं वैवाहिक कार्यक्रमों हेतु नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा कार्यक्रम प्रभावित हो रहे है, कार्यक्रम प्रभावित ना हो इस हेतु गैस ऐजेन्सी को व्यावसायिक गैस सिलेण्डर नागरिकों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया जाये।

शहरी गरीबी उपषमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न


महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि वृद्वावस्था, दिव्यांग सहित अन्य पेंशन के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन शीघ्र-अतिशीघ्र किया जाये ताकि पेंशनधारियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।