Movie prime

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 / सामूहिक ऑनलाइन योग कार्यक्रम 14 जून को आयोजित, टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर करे मिस्ड कॉल

 
 

रतलाम, 13 जून (इ खबर टुडे)। आयुष मंत्रालय द्वारा 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय एवं हाबिल्ड हेल्थटेक प्रायवेट लिमिटेड के सहयोग से 14 जून  को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। 

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागी  टोल-फ्री नंबर 1800 315 7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन कर सकते है। मिस्ड कॉल देने के उपरांत व्हाट्सएप्प पर एक लिंक प्राप्त होगी जिससे सीधे 14 जून को निर्धारित समय पर योग कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे।

कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों, विभिन्न संस्थानों, संगठनों, योग अभ्यासकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई है।