रतलाम पुलिस की सफलता: माणकचौक थाना पुलिस ने ढूंढ निकाले 1.5 लाख के 11 गुमशुदा मोबाइल, फरियादियों के चेहरे खिले
रतलाम,15 जून (इ खबर टुडे)। आमजन के खोए या गुम हुए मोबाइलों को तलाशने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सी.ई.आई.आर पोर्टल की मदद से विभिन्न कंपनियों के 11 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। बरामद किए गए इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशों के पालन में की गई। एसपी अमित कुमार द्वारा लगातार सी.ई.आई.आर. पोर्टल के माध्यम से जनता के गुम हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उन्हें वापस लौटाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में माणकचौक थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
इन मोबाइल धारकों को मिले वापस अपने फोन
थाना परिसर में जब फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस सौंपे गए, तो उनके चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। मोबाइल पाने वाले मुख्य मुकेश प्रजापत, कादिर खान, श्रेणिकलाल माण्डोत, रियाज अहमद, मोहनलाल वसुनिया, मो. उस्मान, राजेश पोरवाल, राखी जैन, रमेशचन्द्र पालीवाल, भेरुसिंह देवङा, सुनील कुमार देवङा है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी रिकवरी और तकनीकी छानबीन में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, सउनि. आशीष मांगरिया, आर. अविनाश राठौर (सायबर कार्य) आर. विरेन्द्र बारोङ, आर. चन्दरसिंहमार्को, मआर. मेघा राणा, मआर. वर्षा पाटीदार, मआर. वर्षा कैथवास, मआर. भारती, मआर. प्रवीणा की सराहनीय भूमिका रही।

