डीआरएम ऑफिस में बड़ा हादसा टला,फायर ब्रिगेड की तत्परता से टली बड़ी आगजनी
Nov 10, 2026, 20:12 IST
रतलाम,10 नवंबर(इ खबर टुडे)। दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस में फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार दोपहर को अचानक लगी आग को फायर ब्रिगेड ने तत्परता से बुझा दिया वरना कभी भी यह आग बड़ा नुकसान कर सकती थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बत्ती स्थित डीआरएम ऑफिस के परिसर में पड़े कचरे के ढेर में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लग गई। सुचना मिलने पर नगर निगम से फायर लॉरी पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में रेलवे की केबल जलने की सूचना है। डीआरएम ऑफिस में फर्म ठेकेदार द्वारा आवाजाही स्थल पर सफाई करवाई जा रही। इस कारण कचरे का ढेर लग गया था। जिस स्थान पर घटना हुई पास ही रेलवे का कंट्रोल ऑफिस है। फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

