महामंडलेश्वर स्वामी देवस्वरुपानंद जी, सांसद अनिता चौहान ने दी कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री को श्रद्धांजलि
रतलाम, 16 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को अखण्ड ज्ञान आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी श्री देवस्वरुपानंद जी एवं संतों, आरएसएस के क्षेत्र सेवा प्रमुख ओमप्रकाश सिसोदिया, क्षेत्र व्यवस्था प्रमुख सुरेश जैन तथा क्षेत्र की सांसद अनिता नागर सिंह चौहान ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्री काश्यप के निवास पहुंचकर संवेदना व्यक्त की।
बोहरा समाज के आमील साहब, शेख मोहम्मद भाई पेटीवाला, शेख इदरिश भाई जाकवी, शेख तय्यब अली चंदनवाला ने भी श्रीमती काश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएमएचओ किरण वाडिवा, अरविन्दो हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ. महक भंडारी, एपीएमसी ग्वालियर के मनोज अग्रवाल, हरिराम शाह, मंदसौर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनुप्रिया यादव, राजेश यादव, रेडियो एफएम की अर्चना शर्मा, राजगढ़ कुरावर नगर परिषद के अध्यक्ष बालप्रसाद चंद्रवंशी, सरपंच अरविंद पटेल, पूर्व जिला महामंत्री, विधानसभा प्रभारी कैलाश राज, कन्हैयालाल मंडलोई, माखनलाल वर्मा, सेवावीर परिवार के पंकज भाटी ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस दौरान सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, शैलेश दुबे झाबुआ, जयवंत कोठारी, संघ के वरिष्ठ माधव काकानी, विक्रम पाटीदार, शैलेन्द्र सुरेका, अशोक पाटीदार, शैलेन्द्र सोनी, गोविंद काकानी, सतीश नाहर, मोतीलाल निनामा, सासंद प्रतिनिधि संजय टांक, जनपद अध्यक्ष कैलाश मुनिया, बोहरा समाज के पीआरओ हेड सलीम आरिफ, मुस्तफा रूनीजावाला, अबुजर कलंगवाला, होजेफा लक्की, जोएब आरिफ, ओन मुकादम, ताहेर नजमी, अजीज कागदी, मुस्तफा चक्कीवाला, इशाक अतरवाला आदि उपस्थित रहे।

