रतलाम ,15 नवंबर (इ खबर टुडे ) आदिवासी समाज में जन्मे महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवान बिरसा मुंडाजी ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत देश की स्वतंत्रता की लड़ाई के प्रखर योद्धा रहे तथा आदिवासी समाज के कल्याण के साथ-साथ, मानव समाज में फैली कुरीतियों,बुराइयों के विरुद्ध सभी समाज जनो को जागरूक किया।
उक्त उद्गार रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीशांतिलाल वर्मा द्वारा सगोद रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडाजी की जयंती की उपलक्ष में उनकी पावन-प्रतिमा स्थल पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में व्यक्त करते हुए कहां कि भगवान बिरसा मुंडाजी ब्रिटिश शासन द्वारा दिल दहला देने वाली मृत्यु तुल्य यातनाओं के सामने भी नहीं झुके, ये सिर्फ आदिवासी समाज के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानव समाज के प्रेरणा स्रोत है, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन, देश और समाज के लिए समर्पित हो न्यौछावर कर दिया।
रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित उक्त श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस नेता द्वेय एवं कार्यकर्तागण सर्वश्री रामचंद्र धाकड़, रजनीकांत व्यास,महेंद्र कटारिया,राजीव रावत,कमरुद्दीन कछुवाए,बसंत पण्डया,वीरेंद्र सिंह,राजनाथ यादव,निलेश शर्मा,शांतु गवली,भरत सेन,विजय उपाध्याय,प्रदीप राठौर,जोएब आरिफ,किशन भामी,हसमत उल्लाह,हरविंदर सिंह,मनोज पाण्डेय,राजेश प्रजापत,भगवती लाल यादव,राजकुमार जैन,इक्का बेलूत,सोनू व्यास,डॉ राजाराम पाण्डेय,रोहित मीणा,ओम महाराज,सुनील पोरवाल,विजय पण्डया,जगदीश कुमावत,नंदू पवार,जितेंद्र मिर्ची, हेमंत नेका,मनोज खोईवाल,गौरव ठाकुर,सुशील तिवारी,विशाल कण्डारे,शाकिर अंसारी आदि ने उपस्थित होकर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर,गगनचुम्भी नारे भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे-अमर रहे तथा जब तक सूरज चांद रहेगा,भगवान बिरसा मुंडा का नाम रहेगा, के साथ आवाज से आवाज बुलंद की।

