स्वरोजगार योजना हेतु आवेदन आमंत्रित / व्यवसाय एवं सेवा इकाई स्थापना के लिए 1 लाख रुपये तक मिलेगा ऋण लाभ
रतलाम 15 जुलाई (इ खबर टुडे ) । सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वरोजगार योजना के अंतर्गत पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के युवक-युवतियों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के तहत 18 से 55 वर्ष आयु के ऐसे आवेदक जो आयकर दाता न हो तथा राज्य अथवा केन्द्र सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का हितग्राही न हों, वे स्वयं का व्यवसाय अथवा सेवा इकाई स्थापित करने के लिए 10 हजार से 1 लाख रुपये तक के ऋण हेतु आवेदन कर सकते हैं।
योजना के लिए आवेदन एमपीऑनलाइन पोर्टल samast.mponline.gov.in के माध्यम से किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पुराना कलेक्टोरेट भवन, प्रथम मंजिल, कालिका माता मंदिर के पास, रतलाम में संपर्क किया जा सकता है।

