Movie prime

अवैध मदिरा विक्रय तथा विनिर्माण के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान 01 लाख से अधिक की शराब को नष्ट किया गया 

06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
09 प्रकरण दर्ज कर
 
 

रतलाम ,03 फरवरी(इ खबर टुडे ) ।कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के आदेशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त डा शादाब अहमद सिद्दीकी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे विशेष अभियान जारी है। 

इस अभियान के तहत आबकारी जिला रतलाम के वृत्त जावरा अ, ब,रतलाम अ,ब, स, परगना, आलोट के संयुक्त दल द्वारा ’वृत्त- जावरा तथा नामली में 3 फरवरी को प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष मनोहर खरे एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिवनारायण शिंगनाथ, के मार्गदर्शन में’ अवैध  मदिरा विक्रेताओं व निर्माताओं पर कार्रवाई कर ग्राम बानीखेडा, लालाखेडा, बाराखेडा,  में अलग-अलग स्थान पर कार्यवाही कर वृत्त प्रभारी जावरा ब एवं परगना द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम  के तहत 09 प्रकरण दर्ज कर 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में  9.5 लीटर देशी मदिरा, 34 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 12 क्विटंल 20 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। 

जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल ’अनुमानित मूल्य रु. 150,000/-(एक लाख पचास हजार रूपए) है। कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक वन्दना अग्रवाल, सचिन भास्करे, पुष्पराज चौहान, चेतन वेद, संतोष मंडलोई, अविनाश भूरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश सांवरिया, तथा आबकारी आरक्षक बनसिंह, रामचरण पंवार, मनोज वर्षी, दिनेश खारोल ममता निनामा विक्टोरिया डामोर, संतोष नैका नगर सैनिक नरेंद्र भाटी शामिल थे ।