Movie prime

 
देवास यार्ड स्थित समपार फाटक संख्या 28X मरम्मत कार्य हेतु दो दिनों के लिए बंद

 
 

रतलाम, 19 मार्च(इ खबर टुडे)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल  के  देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X पर रेल पथ की संरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से  ट्रैक मशीन के माध्‍यम से  डीप स्‍क्रिनिंग एवं अन्‍य मरम्‍मत कार्य आधुनिक तकनीक से किया जाना प्रस्‍तावित है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समपार फाटक मरम्‍मत कार्य के कारण देवास यार्ड में स्थित समपार फाटक संख्या 28X सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए  21 मार्च 2026 एवं 22 मार्च 2026  को  दो दिनों के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।

इस अवधि के दौरान सड़क उपयोगकर्ता किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु अन्य उपलब्ध वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्य में सहयोग प्रदान करें।