Movie prime

 Labour Star Rating/ दुकानों एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा उद्योगों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव

 
रतलाम  11 फरवरी(इ खबर टुडे )  श्रम अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग के विभिन्न नई पहलों के अंतर्गत समस्‍त पंजीकृत दुकानों एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों  तथा उद्योगो के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन सुविधा लाइव कर दी गई है। 

इस सुविधा का उपयोग कर समस्‍त नियोजकगण इस लिंक https://sambal.mp.gov.in/StarRatingLogin/Pages/EstLogin.aspx के माध्‍यम से स्‍व-मुल्‍यांकन के आधार पर प्रमाण पत्र जारी कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सभी दुकानों,  एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों के लिए श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन उपयोगी है और श्रमिकों के लिए संस्थान के कर्तव्य बोध की परिचायक है। 

सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थान श्रम स्टार रेटिंग प्रमाणन का उपयोग करें तथा उक्त संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय श्रम पदाधिकारी, जिला रतलाम में संपर्क कर सकते है।