Movie prime

रतलाम स्टेशन पर अपना सामान चोरी होने से परेशान जगदीश प्रसाद  स्वामी जी को काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन  द्वारा जयपुर पहुंचाया

 

रतलाम ,24 मार्च (इ खबर टुडे ) |गोविंद काकानी  दिनांक 16 मार्च को अजमेर से इटारसी के लिए निकले 17 मार्च सुबह रतलाम दो नंबर प्लेटफार्म पर ना चलने की स्थिति में पड़े रहे| स्टेशन से उनका सामान जिसमें बैंक पासबुक, चेक बुक, लोकतंत्र सेनानी परिचय पत्र, चश्मा, डायरी, रुपए, कपड़े, स्मार्ट कार्ड, आधार कार्ड, आवश्यक बर्तन, जो कि दो झोले में रखे हुए  किसी ने चुरा लिए हैं|


जानकारी के अनुसार ऐसे में जीआरपी के  प्रधान आरक्षक  मनोज चौधरी एवं आरक्षक अंकित शेखावत की मदद से जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया| उनकी भाषा किसी को समझ में नहीं आने एवं  लगातार चिडचिडाहट से परेशान होकर उन्होंने काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन सदस्य गोविंद काकानी को मदद के लिए बुलवाया| 


तत्काल पहुंचकर उन्होंने भगवा वस्त्र धारी जगदीश प्रसाद जी से अपने चिर परिचित तरीके से जानकारी एकत्रित की जिससे मालूम पड़ा कि वह विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ सदस्य  के साथ लोकतंत्र सेनानी राजस्थान के है| 

वर्तमान में उन्होंने 10~ 15 सालों से घर बार छोड़ रखा है| वे अस्पताल में बिल्कुल रहना नहीं चाह रहे थे अतः उन्हें  वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र सुरेका के माध्यम से  श्री अन्नपूर्णा अन्य क्षेत्र लक्कड़ पिठा में पहुंचाया| 


कपड़े, चप्पल  टॉवल एवं आवश्यक सामग्री खरीद कर उनके पास रख दी| इसके पूर्व डॉक्टर योगेंद्र चाहर ने निशुल्क इलाज करते हुए पैरों की तकलीफ को एक्स-रे करवा कर बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी में हल्का सा क्रैक नजर आ रहा है| इन्हें 21 दिन की आराम की आवश्यकता है और दवाइयां लिखकर दे दी गई| जगदीश प्रसाद स्वामी जी लगातार जल्द से जल्द जयपुर जाना चाह रहे थे | 

उन्हें एंबुलेंस मैं गोपाल पाटीदार के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद कार्यालय जयपुर 23 मार्च रात्रि 8:30 बजे पहुंचवा दिया| उन्होंने सभी  मानवीय मदद करने वाले  जिला चिकित्सालय स्टाफ, समाजसेवियों, अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र, जीआरपी रतलाम  एवं काकानी सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्य गोविंद काकानी जो की सतत सेवा में लग रहे का हृदय से आभार माना |