Movie prime

 रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 मोटरसाइकिलें बरामद

 
 

रतलाम,02 मार्च, (इ खबरटुडे)। शहर में पिछले कुछ समय से दोपहिया वाहनों की चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से चोरी की कुल 09 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

तीन प्रमुख चोरियों से खुला राज

पुलिस की यह कार्रवाई शहर के थाना माणकचौक में दर्ज तीन प्रमुख मामलों की विवेचना के दौरान शुरू हुई:

06 फरवरी: संत नगर से अशोक राठौर की होंडा शाइन (MP43DY 1043) चोरी हुई।

17 फरवरी: ईदगाह रोड से प्रतीक बारिया की एचएफ डीलक्स (MP43DW 7296) चोरी हुई।

26 फरवरी: संत नगर से ही शैलेंद्र की बाइक (MP43MB 7277) चोरी हुई।

इन मामलों में पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी।

घेराबंदी और गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी  विवेक कुमार लाल व सीएसपी सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में एक विशेष संयुक्त टीम (थाना माणकचौक व सायबर सेल) का गठन किया गया।

मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रानीसिंह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को रोका। पूछताछ में जब वे वाहनों के दस्तावेज नहीं दिखा पाए, तो कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने रतलाम के विभिन्न क्षेत्रों (माणकचौक, स्टेशन रोड, डीडी नगर) से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी 
विकास पिता लालु मचार (25 वर्ष): निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला, जिला झाबुआ (मुख्य आरोपी)।

तीन बाल अपचारी: गिरोह में शामिल तीन किशोरों को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

बरामद मशरूका (09 वाहन)
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर माणकचौक, स्टेशन रोड और डीडी नगर क्षेत्र से चोरी हुई कुल 7 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके अलावा, चोरी की वारदातों में इस्तेमाल की गई 2 अन्य मोटरसाइकिलें (MP09XZ 7952 और MP42MN 3781) भी जप्त की गई हैं।

पुलिस टीम की सराहना
इस गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक पतिराम डावरे, निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गडरिया, अमित कोरी, सायबर सेल से उनि जीवन बारिया और उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसपी ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है। साथ ही टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा भी की है।