Movie prime

 खुर्दा रोड मंडल में ब्लॉक के कारण 18 जून तक प्रभावित होगी इंदौर–पुरी-इंदौर एक्‍सप्रेस 

 
 

रतलाम, 04 जून (इ खबर टुडे)। पूर्व तटीय रेलवे  खुर्दा रोड मंडल के पुरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तथा स्टेशन यार्ड मे निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण इंदौर पुरी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 09 एवं 16 जून 2026 को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 20917 इंदौर–पुरी एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा मालतीपाटपुर–पुरी के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 11 एवं 18 जून 2026 को पुरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 20918 पुरी–इंदौर एक्सप्रेस, मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा पुरी–मालतीपाटपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।