Movie prime

 कोटा रेलवे स्‍टेशन पर ब्‍लॉक के कारण इंदौर - कोटा एक्‍सप्रेस 18 अक्‍टूबर तक प्रभावित

 

 

रतलाम, 28  सितम्बर(इ खबर टुडे)। पश्चिम मध्‍य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्‍टेशन पर प्‍लेटफार्म संख्‍या 03 पर  निर्माण कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस 29  सितम्बर, 2026 से 18 अक्‍टूबर, 2026 तक प्रभावित होगी ।

        
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार  29  सितम्बर, 2026 से 18 अक्‍टूबर, 2026 तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 22984 इंदौर कोटा एक्‍सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा सोगरिया से कोटा के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।