भारी बारिश और लैंड स्लाइड के चलते इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 17 जुलाई तक निरस्त
रतलाम, 09 जुलाई(इ खबर टुडे) । महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में 10 जुलाई से 17 जुलाई तक इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर–दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
यात्रियों के लिए सूचनाएँ: ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

