Movie prime

 जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

 मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण 
 

 

रतलाम, 14 अगस्त (इ खबर टुडे)। रतलाम जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी अजय कटेसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर ध्वजारोहण करेंगे एवं परेड की सलामी लेंगे। 

कार्यक्रम में प्रातः 8:58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्‍वागत होगा। प्रातः 9 बजे मुख्‍य अतिथि द्वारा  ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राट्रीय गीत, राष्ट्रगान का गायन होगा तथा पेरड की सलामी दी जाएगी। प्रात: 09:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। हर्ष फायर होगा, मार्च पास्ट होगा। प्रात: 09:30 बजे से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। 

प्रात:10 बजे से  मुख्य अतिथि द्वारा मुख्‍यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। प्रात: 10:10 बजे परेड कमाण्‍डरों से परिचय एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया जाएगा तथा देहदान, अंगदान करने वालों के परिजनों का सम्मान होगा। प्रात: 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति होगी। प्रात: 11 बजे पुरस्‍कार वितरण राष्‍ट्रीय गीत एवं राष्‍ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम समापन होगा।