वार्ड 16 में नई पहल के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, देशभक्ति गीतों ने बांधा समां
रतलाम, 15 अगस्त (इ खबर टुडे)। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ जिलेभर में देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इसी क्रम में रतलाम नगर के वार्ड क्रमांक 16 में इस बार स्वतंत्रता दिवस को एक नई पहल के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
वार्ड 16 के पार्षद रणजीत टांक की पहल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। वरिष्ठजनों के सम्मान की इस पहल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजन की सराहना करते हुए पार्षद एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन पार्षद रणजीत टांक ने दिया, जबकि आभार सुयश कोठारी ने माना। इस दौरान देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति प्रवीण आठे एवं उनकी बेटी मनाली आठे ने दी, जिसने उपस्थित लोगों में देशभक्ति का जोश भर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयंत कोठारी, जिला उपाध्यक्ष पहलाद राठौड़, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर पवार एवं शेख मुर्तजा वकील मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मंडल महामंत्री आकाश खड़के ने किया।
“इस प्रकार के कार्यक्रम सभी पार्षदों को करना चाहिए” — महापौर
कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने पार्षद रणजीत टांक द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी पार्षदों को करना चाहिए। इससे क्षेत्रवासियों के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है और जनप्रतिनिधि एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है।
मंत्री चैतन्य काश्यप के सहयोग से क्षेत्र में हुए कई महत्वपूर्ण कार्य
स्वागत उद्बोधन के दौरान पार्षद रणजीत टांक ने कहा कि कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप के सहयोग से वार्ड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड 16 के कई क्षेत्र कभी बेहद खराब और गंदे हालात में थे, लेकिन अब उनमें बदलाव आया है और वे साफ-सुथरे एवं सुंदर नजर आते हैं।
कई दिनों से चल रही थी तैयारियां
कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए पार्षद रणजीत टांक एवं उनकी टीम ने कई दिनों पहले से तैयारियां शुरू कर दी थीं। कार्यक्रम की सफलता में जगदीश चितरोलिया, विकास राजावत, कपिल पवार, रवि पांडे, ललित मूणत, मनोहर बैरागी, वरुण राठौर, सुनील मालवीय, ओमप्रकाश देवड़ा, आदित्य जी, जुझार सिंह चौहान, योगेंद्र भाटिया, सिराज हांडा, सुरेश कोठारी, प्रवीण आठे, विवेक राठौर एवं गोविंद गवली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पार्षद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
पार्षद रणजीत टांक ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर वरिष्ठजनों का सम्मान कर नई पीढ़ी को भी उनके अनुभवों और योगदान से जोड़ने का प्रयास किया गया है।
वार्ड 16 में आयोजित यह कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सामाजिक सहभागिता और क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद का संदेश भी दे गया।

