Movie prime

 तितरी मंडल में संघ शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन का संकल्प लिया

 
 कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। 
 

रतलाम, 12 जनवरी (इ खबर टुडे)। कार्यक्रम में पधारे संत समाज से कानवन के संत श्री हेमेंद्र जी शास्त्री ने आयोजित हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत करने के लिए संघ की शाखा में आपको भेजना चाहिए तभी एक अच्छे नागरिक का निर्माण होगा और जाती पाती का भेद छोड़ कर समरसता का मंत्र अपनाना होगा संघ हमें यही सिखाता हे ।
 
मुख्य वक्ता के रूप में जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने संघ की स्थापना, उसके उद्देश्य और सौ वर्षों की राष्ट्रसेवा की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। आपने कहा संघ की सौ वर्ष की यात्रा समाज को जोड़ने, राष्ट्रभक्ति जगाने और सेवा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाने का एक विचार है। भारत में हुए विदेशी आक्रमणों पर भी अपने विस्तृत प्रकाश डाला साथ ही इन सभी कारणों के मूल में डॉक्टर हेडगेवार ने हिन्दू समाज का एक नहीं होना ओर अनेक मत पंथ समुदायों में ओर छुआ छूट की भावना समाज का एक नहीं होना सबसे बड़ा कारण समझा ओर 1925 में संघ की स्थापना की संघ के स्वयंसेवकों के कार्य और संघ के द्वारा बनाए गए अनुसाघीक संगठनों के बारे में संघ पर लगे प्रतिबंधों और संघ के प्रमुख सरसंघचालकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही समरस हिन्दू समाज का आवाहन भी किया और संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित, जागरूक और संस्कारित बनाने का संकल्प भी समाज के हर व्यक्ति को लेना होगा।

समाज सेवी ममता भंडारी  दीदी द्वारा पंच परिवर्तन को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए समाज से इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समरसता से सामाजिक भेदभाव समाप्त होगा और समाज मजबूत बनेगा। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवारों में संस्कार, संवाद और राष्ट्रीय चेतना का विकास होगा। पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली बनाने की आवश्यकता है। स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है तथा नागरिक कर्तव्य के प्रति जागरूक रहकर हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकता है।

virat hindu

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा समरसता गीत नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाटीदार तितरी द्वारा.किया एवं आभार मोतीलाल पाटीदार ने माना। मंचासीन अतिथियों का परिचय राजेश पाटीदार.ने दिया। कार्यक्रम के अंत में भारत माता की आरती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ की गई, जिसके पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ।