birth certificates/ मेडिकल कॉलेज में प्रसुताओं को बेड पर ही जन्म प्रमाण पत्र दिए जा रहे
Updated: Jan 28, 2026, 20:28 IST
रतलाम 28 जनवरी(इ खबर टुडे) । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने मेडिकल कॉलेज रतलाम में 23 जनवरी को निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन्म एवं मृत्यु पंजीयन के मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।
डॉ लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कॉलेज डीन डॉक्टर अनीता मुथा ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं को प्रसव के बाद उनके शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बेड पर ही प्रदान किया जा रहा है।
सभी प्रसव के मामलों में प्रसूताओ के डिस्चार्ज होने से पहले बेड पर शिशु का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने से प्रसूता एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

