Movie prime

रतलाम / मुझे मेरे बच्चों से दूर रखा, पत्नी और उसके परिजनों से परेशान होकर पति ने वीडियो बनाकर की आत्महत्या
 

 

रतलाम ,11 मार्च (इ खबर टुडे ) शहर के दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने अपनी पत्नी और उसके परिजनों से तंग आ कर सल्फास की गोलिया खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीते दिन मंगलवार की है। मृतक युवक ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमे पीड़ित ने अपनी पत्नी द्वारा परेशान करने का गंभीर आरोप लगा रहा है। 

जानकारी के अनुसार शहर में लगातार बढ़ते सुसाइड के मामलों के बीच एक और सुसाइड की घटना सामने आयी है, जहा दो बत्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत उकाला रोड निवासी मोईन पिता अनीस काजी उम्र  35 वर्षीय ने मंगलवार को  सल्फास की गोलिया खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मोईन ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

मोईन द्वारा शेयर किये गये वीडियो में उसने बताया कि उसकी पत्नी और ससुराल वालो से परेशान होकर वह आत्महत्या का कदम उठा रहा है। उसने बताया कि उसकी पत्नी फ़रीन  13 साल की शादी में कई बार विवाद कर मायके चली जाती है। जिसमे उसके परिजन भी उसे पूरा सहयोग करते है। वही पत्नी फ़रीन अपने बच्चो को भी मोईन से मिलने नहीं देती है। जिसकी वजह से मोईन लम्बे समय से तनाव में रहता था।  वही मोईन का साला भी उसे धमकी देता था। 

वही वीडियो में मोईन कई बार अपने हाथो में सल्फास की गोलिया बताते हुए और अपने बच्चो से मिलने की गुहार लगाते हुए दिख रहा था। वही इस पुरे घटनाक्रम के लिए वह अपनी पत्नी और ससुराल वालो जिम्मेदार बताते हुए प्रशासन से अपने मरने के बाद बच्चो की कस्टडी अपने घर वालो को देने की बात करता दिख रहा था।