Movie prime

हास्य कवि जुझारसिंह भाटी के काव्य संग्रह का समारोह पूर्वक विमोचन

हास्य व्यंग्य गीतों व मालवी कविताओं का उद्भुत संग्रह
 
 

रतलाम,11 मई (इ खबर टुडे) । हास्य व्यंग्य के साथ गीत एवं मालवी कविताओं का अद्भूत संसार है, नगर के हास्य व्यंग्य कवि जुझारसिंह भाटी का काव्य संग्रह जिसका नाम "59वी वर्षगांठ इसका ज्वलंत उदाहरण है" उक्त विचार वरिष्ठ गीतकार हरिशंकर भट्टनागर ने व्यक्त किये ।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के बाद सरस्वती वंदना श्रीमती कविता व्यास ने प्रस्तुत की । हल्ला-गुल्ला साहित्य मंच के संयोजक एवं गीतकार अलक्षेन्द्र व्यास ने संस्था पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हल्ला-गुल्ला को विगत 21 वर्षो से श्री भाटी का साहित्यक सहयोग मिलता रहा है।कार्यक्रम की विशेष अतिथि मालवी भाषा विशेषज्ञ एवं कवयित्रि डॉ. श्रीमती माया बदेका (उज्जैन) ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी मिट्टी से जुड़े रहने की अद्भुत क्षमता इस काव्य संग्रह में मालवी कविताओ के साथ महसूस होती है ।

पुस्तक पर अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ समाज शास्त्री डॉ. हरिकृष्ण बडोदिया ने कहा कि श्री भाटी की कविताएँ जहाँ समाज में फैली विसंगतियों, कुरीतियों पर करारे व्यंग्य करती है, वहीं उनके लिखे मधुर गीत भी सहज ही समोहित करते है ।

इस अवसर पर नीला दरिया साहित्य मंच के संयोजक निहार व्यास ने श्री भाटी का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया । पंकज व्यास ने किताब पर अपनी समीक्षात्मक  टिप्पणी प्रस्तुत की । छत्रपालसिंह ग्राम-बड़ौदा ने भी अपने विचार व्यक्त किये, वरिष्ठ लेखिका एवं कथाकार श्रीमती इन्दु सिन्हा ने पुस्तक की एक कविता का पाठ किया। साथ ही कवि संजय सरल परसाई ने पुस्तक की मालवी कविता का पाठ किया । लेखिका श्रीमती वैदेही  कोठारी ने काव्य संग्रह में शामिल कविताओं पर अपने बेबाक बात रखी। श्रीमती सुशीला भाटी ने पुस्तक का एक गीत प्रस्तुत किया ।

कार्यक्रम में साहित्यकार अब्दुल सलाम खोकर, सिद्धिक रतलामी, झवेरीलाल गोयल, गौरीशंकर खिंची, बन्टी लुईस, अखिलेश स्नेही,  विश्वास स्नेही, उत्कर्ष स्नेही, आशीष दशोत्तर, श्याम सुन्दर भाटी,  रामचन्द्र अम्बर, प्रकाश हेमावत, श्रीमती पुष्पलता शर्मा, श्रीमती तृप्ति व्यास,  बृजराज 'बृज, प्रणयेश जैन,  दिनेश जैन,  दिनेश उपाध्याय, श्रीमती आशा उपाध्याय, श्रीमती मालती त्रिपाठी, लक्ष्मण पाठक, रणजीतसिंह राठौर, कीर्ति कुमार शर्मा आदि कई साहित्यकार उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर राजपुत समाज के नवनियुक्त रतलाम विकास प्राधिकरण के सदस्य राजेन्द्रसिंह गोयल एवं श्री अमृत सागर तालाब राजपूत समाज अध्यक्ष भारतसिंह सिसोदिया का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन हल्ला गुल्ला परिवार की ओर से  अलक्षेन्द्र व्यास एवं श्रीमती वैदेही  कोठारी ने किया । आभार भंवरसिंह भाटी ने व्यक्त किया ।