रंगों के सैलाब में डूबा रतलाम: दोबत्ती चौराहे पर 'इ खबर टुडे' और 'रंगारंग मंच' के साथ मची जबरदस्त धूम(देखे वीडियो)
रतलाम,08 मार्च,(इ खबर टुडे)। शहर के ह्रदय स्थल दोबत्ती चौराहे पर आज 08 मार्च, रविवार को रंगपंचमी का पर्व ऐतिहासिक उत्साह के साथ मनाया गया। इ खबर टुडे और दो बत्ती रंगारंग मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव ने पूरे शहर को सतरंगी खुशियों से सराबोर कर दिया।
उड़ते गुलाल और मस्ती का मंजर
सुबह से ही दोबत्ती चौराहे पर रंगों की बारिश और उड़ते गुलाल के बीच हुड़दंग नहीं, बल्कि उल्लास का माहौल रहा। मशीनों के जरिए आसमान में उड़ता रंगीन गुलाल और वाटर कैनन से बरसते रंगों ने चौराहे को इंद्रधनुषी बना दिया। होली के सदाबहार गीतों पर शहरवासी जमकर थिरके।
सपरिवार शामिल हुए शहरवासी
आयोजन की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि यहाँ बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अपने परिवार के साथ शामिल हुए। पिछले कई वर्षों की इस परंपरा में इस बार जनसैलाब और भी बड़ा नजर आया। सुरक्षा और शालीनता के बीच मनाए गए इस उत्सव में हर कोई रंगों में पूरी तरह सराबोर दिखा।
आयोजकों की सक्रिय भागीदारी
आयोजन को सफल बनाने में इ खबर टुडे की टीम के साथ दो बत्ती रंगारंग मंच के रवि जोहरी, कमलेश मोदी, संजय जैन जेवीसी, विनोद मिश्रा मामा, जोएब आरिफ, संजय अग्रवाल, सौरभ सोनी, कुंदन वर्मा और गौरव सोनी ,पवन जैन प्रदीप शर्मा बबलू ,कुंदन शर्मा, रवि प्लंबर, लाल सिंह इलेक्ट्रीशियन सक्षम मोदी यशपाल मंडोरा, और इ खबर टुडे परिवार सारा दिन व्यवस्था में जुटे रहे। आयोजनकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है।
विशिष्ठ लोग भी पहुंचे आयोजन में
दो बत्ती पर हुए इस भव्य रंगारंग आयोजन में शहर के कई विशिष्ठ जन भी पहुंचे।भाजपा नेता विजय सिंह चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र कटारिया,अभिभाषक संघ के पूर्व सचिव प्रकाश राव पवार,आयुष विभाग के डॉ. बलराज सिंह चौहान इत्यादि अनेक गणमान्य लोगो ने इस आयोजन में शिरकत की। भाजपा नेता विजय सिंह चौहान और रवि जोहरी नगर निगम अधिकारियो के साथ पुरे दिन टेंकरो के जरिये आयोजन स्थल पर पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करते रहे। निगम द्वारा टेंकरो से पानी पहुंचाया जाता रहा और रंगो की बारिश होती रही।

