भुसावल मंडल के भादली स्टेशन पर ब्लॉक के कारण हिसार- हैदराबाद एक्सप्रेस प्रभावित
Aug 6, 2026, 21:09 IST
रतलाम,06 अगस्त(इ खबर टुडे)। मध्य रेलवे भुसावल मंडल के भादली स्टेशन पर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली हिसार- हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 अगस्त 2026 को हिसार से चलने वाली गाड़ी संख्या 17019 हिसार-
हैदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भुसावल – अकोला - पूर्णा चलेगी ।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

